फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महानगर महामंत्ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महानगर महामंत्री समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा महानगर महामंत्री समेत चार लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप कि एक शादी समारोह में वेटर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जाति सूचक शब्द कहे थे।
30 जून, 2021 को भाजपा महानगर महामंत्री संजय त्रिपाठी कार्यकर्ता विजय त्रिपाठी, अक्षय चौधरी और विभोर कंकरखेड़ा में एक शादी समारोह में गए थे। कार्यक्रम में वेटर सुंदर ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने पानी मांगा था, जोकि खत्म हो गया था। वह कैंपर से पानी भरकर लाया था। इसे लेकर हंगामा हो गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि भाजपा नेताओं ने वेटर के साथ मारपीट कर उसको जाति सूचक शब्द कहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो सुंदर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर भाजपा महानगर महामंत्री समेत चारों लोगों पर केस दर्ज कर लिया। जिसकी विवेचना सीओ दौराला आशीष शर्मा कर रहे है।
विज्ञापन

कई दिन बाद लिखा मुकदमा
कोर्ट ने 20 दिन पहले मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। करीब दस दिन तक पुलिस मामले को दबाकर बैठी रही। जिसके बाद पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की। तब जाकर पुलिस ने केस दर्ज किया। हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि राजनीति केे तहत यह मुकदमा दर्ज कराया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पीड़ित द्वारा दी गई है, उसकी पुलिस निष्पक्ष जांच कर लें। जिसमें स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें