फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोट निदेशक के खिलाफ ठेकेदार ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक बोट निदेशक के खिलाफ ठेकेदार ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

मोदीनगर। बाइक बोट में निवेश के नाम पर ठगे जाने वाले पीड़ितों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। नगर के एक ठेकेदार ने भी रकम दोगुनी करने के चक्कर में बाइक बोट में निवेश कर दिया और बर्बाद हो गया। पीड़ित ने कंपनी के निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले भी निदेशक के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की कृष्णापुरी कॉलोनी निवासी संजय भारद्वाज नगर पालिका में ठेकदार हैं। ठेकेदार ने बताया कि सोशल मीडिया पर बाइक बोट में पैसे दोगुना होने का विज्ञापन देखा तो उनके मन में लालच आ गया और कंपनी पर विश्वास कर पौने दो लाख रुपये लगा दिए। नियमानुसार तीन माह तक मामूली सी रकम उनके बैंक खाते में जमा होती रही और उसके बाद रकम जमा होनी बंद हो गई। कपंनी के दिए गए पते पर संपर्क किया तो वहां कोई कार्यालय नही मिला। इसी बीच समाचार पत्रों में बाइक बोट के नाम पर अरबों की ठगी करने के खबरें उन्होंने पढ़ी तो खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ। पीड़ित घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर काटता रहा, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। जिसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सुधीर कुमार ने मोदीनगर कोतवाली प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें