फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह लोग हो गए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला भुलरिया में रविवार को दो पक्षों में एक दुकान के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे तक चल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पांच लोगों का शांतिभंग का चालान कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला भुलरिया निवासी रईस अहमद पुत्र अमीर अहमद एवं उवैश पुत्र इंतजार पक्ष में दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। झगड़े में कई लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक पक्ष से रईस अहमद पुत्र अमीर अहमद एवं दूसरे पक्ष से उवैश, जुबैर, नईम व वसीम का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें