फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लीगेसी वेस्ट के निस्तारण करने वाली कंपनी पर 21 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर में लीगेसी वेस्ट के निस्तारण करने वाली मैसर्स एन्वॉयरन आर्गेनिक वर्क्स एंड सप्लायर्स कंपनी पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने 21 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान प्लांट बंद मिलता है या फिर कन्वेयर बेल्ट खाली चलती पाई जाती है। नोटिस देने के बावजूद सुधार नहीं है। फाइल में 18 घंटे प्लांट चलाने का दावा हो रहा है, लेकिन धरातल पर स्थिति खराब है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा अनुबंध की शर्तों पर एन्वॉयरन आर्गेनिक कंपनी काम नहीं करती है। निगम प्रतिमाह 20-25 लाख रुपया कंपनी को देता है। बावजूद कूड़ा प्लांट पर कचरा कम नहीं हो रहा, बल्कि बढ़ता जा रहा है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह सहित कई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। कूड़ा प्लांट पर कंपनी का संतोषजनक काम नहीं मिला है। कूड़ा निस्तारण प्लांट के निरीक्षण के समय पहले भी कन्वेयर बेल्ट खाली चलती मिली थी। नगर निगम ने भुगतान पर रोक भी लगा दी थी। एक सप्ताह से लगातार मॉनीटरिंग हो रही थी, जिसमें कंपनी द्वारा कूड़ा प्लांट पर कार्यशैली ठीक नहीं मिली।
उसके बाद नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी से रिपोर्ट ली और कंपनी पर 21.21 लाख का जुर्माना लगा दिया है। यह जुर्माना कंपनी के भुगतान से काटा जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा संबंधित फर्म को अपनी कार्य पद्धति में सुधार करने हेतु चेतावनी पत्र भी जारी किया गया है। भविष्य में भी संबंधित कंपनी द्वारा प्लांट संचालन में शिथिलता पाई जाती है तो उनको कंपनी ब्लैक लिस्ट कर देगी। नगर आयुक्त द्वारा वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को निर्देश दिए हैं कि वह सप्ताह में कम से कम दो बार प्लांट का औचक निरीक्षण कर अपनी आख्या प्रस्तुत करें। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी सप्ताह में कम से कम 3-4 बार प्लांट पर जाकर कूड़ा निस्तारण की वास्तविक स्थिति मय जियो टैग फोटो के साथ आख्या तैयार करें।
विज्ञापन

लोहियानगर में कूड़ा निस्तारण प्लांट नहीं चलने की शिकायत लगातार मिल रही है। कंपनी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। सीसीटीवी में खाली बेल्ट घुमाकर प्लांट संचालित होना भी पकड़ा गया था। नोटिस देने के बाद भी सुधार नहीं है। अंतिम चेतावनी दी है, अब मैसर्स एन्वॉयरन आर्गेनिक कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर देंगे। - सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें