छोटू राम कॉलेज में हुई कार्यशालास्रोत सीसीएसयू
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटू राम अभियंत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान के प्लेसमेंट सेल ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की क्षमता निर्माण पहल एनआईएसएम के सहयोग से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय युवा नागरिकों के लिए वित्तीय शिक्षा विषय रहा। इसमें दो दिन में करीब 400 विद्यार्थी शामिल हुए।
विशेषज्ञ राजीव जैन और जलज जैन ने अटल पेंशन योजना, म्यूचुअल फंड सहित बचत एवं निवेश के विविध तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। पहले दिन सैद्धांतिक ज्ञान दिया गया, जबकि दूसरे दिन व्यावहारिक प्रदर्शन कर समझाया गया। छात्रों ने इसमें गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम में संस्थान निदेशक डॉ. नीरज सिंघल, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, पीयूष बत्रा, अशोक कुमार, सिद्धार्थ, अभिषेक कुमार चौबे, आयुषी गुप्ता, रविंद्र नाथ मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संवाद