फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को दी वित्तीय जागरूकता की जानकारी

विज्ञापन
सरधना। संत जोसफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। संत जोसफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में वाणिज्य विभाग द्वारा वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट और कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

सेबी की रिसोर्स पर्सन एवं सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर डॉ. अर्चना शर्मा ने छात्राओं को बचत और निवेश के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने बचत खाता, आवर्ती जमा (आरडी), फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी), अटल पेंशन योजना, म्युचुअल फंड, एसआईपी, इक्विटी, प्राइमरी और सेकेंडरी बाजार जैसे विषयों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महंगाई के प्रभाव, आवेगपूर्ण खरीदारी से होने वाले नुकसान और प्रतिभूति बाजार की बारीकियों पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को गतिविधियों के माध्यम से शेयर बाजार की समझ विकसित कराई गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।सभी छात्राओं को एनआईएसएम की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की डॉ. नीतू और डॉ. कविता ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें