फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने चाकू दिखा चालक को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्त न देने पर कार सवार आरोपियों ने दिखा दुस्साहस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी में ट्रक की किश्त न देने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने चाकू दिखाकर ट्रक चालक को बंधक बना लिया। आरोपी ट्रक और चालक को यार्ड में ले गए। सूचना पर पुलिस ने चालक को बंधन मुक्त कराया।
बुलंदशहर के ग्राम ककसाई नरसेना निवासी भीम कोरियर कंपनी के लिए पार्सल ढुलाई का काम करता है। बुधवार को वह डिलीवरी देने के लिए मेरठ आया था। जब वह वापस लौट रहा था तो वेदव्यासपुरी के सामने कार सवारों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। आरोप है कि कार सवारों ने चाकू दिखाकर भीम को अपनी कार में बैठा लिया। एक युवक उसका ट्रक लेकर चलने लगा।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने यह नजारा देख लूट का शोर मचा दिया। काफी देर तक कार सवार भीम को इधर-उधर घुमाते रहे और फिर बाईपास स्थित गाड़ियों के यार्ड पहुंच गए। भीम ने अपने दोस्त ट्रांसपोर्टर विक्रम शर्मा को काॅल कर जानकारी दी। विक्रम शर्मा अपने साथियों के साथ टीपीनगर थाने पहुंचे और भीम की तलाशने की मांग कर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने एसएसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल किया। एसएसपी के पीआरओ कॉल रिसीव कर इंस्पेक्टर टीपीनगर को जानकारी दी। इसके बाद चालक को बंधन मुक्त कराया गया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने ट्रक कब्जे में ले लिया था। काफी दिन से ट्रक की किश्त जमा नहीं हो रही थी। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें