फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के मौसेरे भाई की सड़क हादसे में मौत  

Wed, 14 Jun 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
पुल से गिरी इंडिका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार दोपहर ग्राम बपारसी के निकट हिंडन नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर कार नीचे जा गिरी। हादसे में फिल्म अभिनेता नसरूद्दीन शाह के मौसेरे भाई मोहल्ला कमरानवाबान निवासी आगा इकबाल शाह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं, पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

मोहल्ला कमरानवाबान निवासी 60 वर्षीय आगा इकबालशाह पुत्र नासिर शाह टैक्सी चलाता है। उसकी कार बुधवार को मोहल्ला आजाद नगर निवासी सलमान पुत्र निजामुद्दीन, शहजाद, सोनू पुत्रगण रोजू, इरशाद पुत्र दिलशाद किराए पर लेकर गए थे। ये इलेक्ट्रानिक्स सामान का कारोबार करते हैं। वे दोपहर में बुढ़ाना से सरधना लौट रहे थे। बपारसी हिंडन नदी के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए कार नदी में जा गिरी। कार चालक आगा इकबाल शाह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य चारों घायलों को ग्रामीणों ने बमुश्किल कार से बाहर निकाला और सरूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में आजाद नगर निवासी सलमान पुत्र निजामुद्दीन, शहजाद, सोनू पुत्र  रोजू, इरशाद पुत्र दिलशाद शामिल हैं। मृतक आगा इकबाल शाह के परिजनों ने पहले शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को सीएचसी से घर ले गये। इस मौके पर चेयरमैन असद गालिब, आगा ऐमीशाह और अन्य लोग भी मौजूद थे। पुलिस ने परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराना जरूरी बताया। इसके बाद परिजन तैयार हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें