फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में भरा तालाब का पानी, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान में भरा तालाब का पानी, लोगों में रोष
विज्ञापन

लावड़। तालाब का पानी कब्रिस्तान में घुसने से मुस्लिम समाज के लोगों में रोष है। शनिवार को कब्रिस्तान पहुंचे लोगों ने हंगामा किया और जल्द पानी की निकासी की मांग की।
कस्बे की मोमीन अंसार बिरादरी के शमीम, कामिल, डॉ. आरिफ फैजी, शाहिद हसन शाहिद, वसीम मुखिया, जावेद, मुन्ना आदि ने बताया कि ईदगाह मार्ग पर पिछोकरा तालाब में कस्बे के पानी की निकासी होती है। तालाब भर जाने के कारण पानी अब सड़कों पर आने लगा है। यहीं नहीं, पानी पास में मौजूद एक कब्रिस्तान में भी पहुंच गया। सड़क पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को कब्रिस्तान में पानी भरने की सूचना लोगों ने हंगामा किया और फोन पर चेयरपर्सन अनीसा हारुन को भी इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे चेयरपर्सन पति मौ. हारुन ने स्थिति को देखा और जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। लोगों का कहना है कि पानी भरने से कब्र नीचे बैठने लगीं हैं। चहारदिवारी टूटने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत लावड़ के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह का कहना है कि तालाब की सफाई को लेकर डीएम के पास प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पास होने पर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। चेयरपर्सन से विचार कर कब्रिस्तान में भरे पानी की निकासी कराई जाएगी। इस मौके पर वसीम आलम, हाशिम, आकिल आलम, शाहिद इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें