फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU: कल से भरें एमडी-एमएस-डीएम के परीक्षा फार्म, अंतिम तिथि 30 जून

Wed, 24 Jun 2020 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू फाइल फोटो
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में संचालित एमडी-एमएस-डीएम एवं बीडीएस-एमडीएस की परीक्षाएं जल्द आयोजित की जाएंगी। 25 जून से इन कोर्सों के परीक्षा फार्म सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


एमडी-एमएस-डीएम में ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून है। कॉलेज में फार्म का प्रिंट आउट एक जुलाई, कैंपस में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि तीन जुलाई है। बीडीएस-एमडीएस में ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि पांच जुलाई है। कॉलेजों द्वारा कैंपस में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि सात जुलाई है।

सेमेस्टर कोर्सों में भरे गए एक लाख 35 हजार फार्म
मेरठ। सीसीएसयू की तरफ से छह जून से भरवाए जा रहे यूजी-पीजी में सेमेस्टर के 45 कोर्सों में अब तक एक लाख 35 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फार्म भर दिए हैं। अंतिम तिथि एक जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें