मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने चिकित्सा संकाय के तहत पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इनमें एमडी, एमएस, डीएम, डिप्लोमा व एमबीबीएस तृतीय प्रोफेशनल पार्ट-एक के सप्लीमेंट्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के परीक्षा फार्म भरे जाएंगे।
परीक्षा फार्म भरने के लिए विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को ही पोर्टल सक्रिय कर दिया है। ये फार्म 21 जनवरी तक भरे जाएंगे। काॅलेजों को 23 जनवरी तक छात्रों के फार्म विश्वविद्यालय में जमा कराने हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षा सात फरवरी को शुरू होगी और 14 फरवरी तक चलेगी। सभी पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे की पाली में होंगे। संवाद
अलग से भरे जाएंगे एमएड, एमपीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा फार्म
सीसीएसयू की ओर से इस वर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। परीक्षाएं भी 13 जनवरी से प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि प्रथम सेमेस्टर परीक्षा फार्मों में एमएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म नहीं भरे गए हैं। इन पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म अलग से भरे जाएंगे।