फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड फाइनल में एक जुलाई तक भरें परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड फाइनल में एक जुलाई तक भरें परीक्षा फार्म
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू और कॉलेजों में 45 कोर्सों में भरे जा रहे परीक्षा फार्म के साथ ही बीएड फाइनल में भी अब एक जुलाई तक तिथि बढ़ा दी गई है। कॉलेजों द्वारा कैंपस मेें नोमिनल रोल लिस्ट भेजने की अंतिम तिथि तीन जुलाई रहेगी। शुक्रवार शाम तक सभी कोर्सों में 80 हजार से अधिक फार्म भरे जा चुके हैं।
सीसीएसयू की तरफ से छह जून से यूजी-पीजी में सेमेस्टर के 45 कोर्सों के परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in एवं www.ccsuweb.in पर ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। कोविड-19 महामारी के चलते विवि ने छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को सेमेस्टर के प्रोफेेशनल कोर्सों की तिथि 21 जून से बढ़ाकर 1 जुलाई कर दी गई। वहीं शुक्रवार को बीएड फइनल और दूसरे कोर्सों की भी अंतिम तिथि बढ़ाकर एक जुलाई कर दी गई है। भरे गए परीक्षा फार्मों का प्रिंट आउट भी इस बार कॉलेजों में जमा नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्सों में भरे जा रहे हैं फार्म
सीसीएसयू कैंपस के सभी यूजी-पीजी सीबीसीएस कोर्स, एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएससी कृषि, एलएलबी, एलएलएम के साथ ही एमफिल कोर्सों के परीक्षा फार्म भी भरे जाएंगे। बीएड फाइनल, बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीएससी कंप्यूटर सांइस, बीएससी होम साइंस, बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन एंड डाइटीज, बीएससी ज्वैलरी डिजाइन, बीपीईएस, एमजेएमसी, एमआईबी, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी होम साइंस होम मैनेजमेंट, एमएससी ह्यमन डेवलेपमेंट, एमफए, इंटीग्रेटिड एमटेक बायोटेक, बीटेक, एमबीए इन सीएस-सिविल, एमपीईएस, एमएलआईसाइंस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें