मुस्लिम समाज के विरोध के चलते पुलिस ने विवादास्पद पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पुलिस ने एक अन्य तहरीर को भी इसमें शामिल किया है।
पुलिस ने मोहल्ला खानकाह निवासी नजीफ अहमद की तहरीर पर तारिक फतेह के खिलाफ मुसलमानों और इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने तथा एक न्यूज चैनल द्वारा इस टिप्पणी का प्रसारण कर भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 153ए और 285ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि 18 फरवरी को मुस्लिम समाज द्वारा तारिक फतेह के खिलाफ दी गई तहरीर को भी दर्ज रिपोर्ट में शामिल कर लिया गया है। बता दें कि तारिक फतेह और उसके कार्यक्रम फतेह का फतवा के खिलाफ 17 फरवरी को मदरसा छात्रों और 27 फरवरी को महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए फतेह को भारत से निकाले जाने तथा उसके कार्यक्रम को बंद कराए जाने की मांग की थी।