फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भूसा मंडी में मामूली बात को लेकर मारपीट, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र की भूसा मंडी में बृहस्पतिवार रात शराब पीने के दौरान कुछ युवकों में मारपीट हो गई, जिसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलते ही सदर बाजार व रेलवे रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने मौके से इखलाक को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों समुदाय से जुड़े लोग थाने पहुंचे।
विज्ञापन


भूसा मंडी के रहने वाली रेशमा उर्फ काली अवैध शराब का कारोबार करती है। रात में महिला का बेटा कचरू और पास में रहने वाले वाल्मीकि समाज के रवि और छोटू शराब पी रहे थे। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट होते देख दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इसी बीच महिला के दामाद ने सांप्रदायिक टकराव होने की सूचना फैलाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर दो थानों की पुलिस पहुंची और लाठी फटकार कर भीड़ को खेदड़ा। पुलिस ने आसपास की सभी दुकानों को भी बंद करा दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि फिलहाल तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एक युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें