खरखौदा। गांव पांची में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष तहरीर लेकर थाने पहुंच गए। हालांकि देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
गांव पांची में एक व्यक्ति बुग्गी में गन्ना लेेकर जंगल से लौट रहा था। रास्ते में खड़ी कार से बुग्गी टकरा गई। जिसमें दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कार में सवार महिलाएं किसी रिश्तेदारी में जा रही थीं। वे बुग्गी स्वामी के मकान के सामने पहुंचे तो उसके परिजनों एवं अन्य लोगों ने कार सवारों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया। दोनों पक्ष तहरीर लेकर थाने पहुंचे। हालांकि राजनीतिक दबाव के चलते दोनों पक्ष समझौता करने में जुट गए हैं। देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया।