फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्लाट पर कब्जे के विरोध में मारपीट, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। क्षेत्र के गांव कुंडा में प्लाट पर कब्जा करने के विवाद में दो पक्षों में ईंट-पत्थर व लाठी डंडे चले। इसमें तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को फलावदा सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव कुंडा निवासी अभयराम ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह अपने खेत से वापस घर आ रहा था। गांव के कुछ लोग उसके प्लाट पर कब्जा कर रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने विरोध करने पर पथराव करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि सरिया व लाठी डंडों से जान से मारने की नीयत से हमला कर सात लोगों को घायल कर दिया। इनमें सूबे सिंह, अभिषेक, अनीता, बेबी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फलावदा सीएचसी में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। घटना के संबंध में नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें