जिसके बाद दंपती के बीच झगड़ा हुआ तो बिलाल ने मारपीट करते हुए बीवी को घर से निकाल दिया। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए पंचायत बुलाई गई थी। बताया जाता है कि इस दौरान हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें आसमां का पिता इस्लाम और उसके साथ आए दिलशाद, नजमू, इरशाद, आसिफ और मंगत, वहीं दूसरे पक्ष से बिलाल, पप्पू, नईम, अनस और जुबेर सहित मोहल्ले के ही रहने वाले अनीस वहाब व राहुल घायल हो गए।
घटना के बाद दोनों ही पक्ष थाने पहुंचे। जहां हंगामा करते हुए दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर है। वहीं, खूनी संघर्ष में घायल हुए एक दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस कार्यवाही में जुटी है।