सड़क पर आपस में भिड़ी छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिले में राजकीय इंटर कॉलेज के पास गुरुवार को छात्राएं बीच सड़क पर आपस में भिड़ गईं। काफी देर तक यह छात्राएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर लड़ती रहीं। सूचना पर पुलिस पहुंची। लेकिन तब तक छात्राएं वहां से जा चुकी थीं। छात्राओं के मारपीट का वीडियो वायरल हो गया।
लोगों ने पुलिस को बताया कि ये छात्राएं जीआईसी के पास सिटी बस के इंतजार में खड़ी थीं। तभी किसी बात को लेकर इनमें गालीगलौज और मारपीट शुरू हो गई। कुछ बुजुर्गों ने इन छात्राओं को फटकार लगाई तो वे उनसे भी अभद्रता करने लगीं। लोग इस दौरान मोबाइल से वीडियो तो बना रहे थे। लेकिन उन्होंने इन छात्राओं को हटाने की कोशिश नहीं की। बाद में आसपास के लोगों ने थोड़ा सख्ती दिखाकर इन छात्राओं को वहां से हटाया।
यह भी पढ़ें: टीवी लाइव डिबेट: भाजपा-रालोद कार्यकर्ताओं में जमकर चले लात-घूंसे, कई घायल, देखें तस्वीरें
बताया गया कि ये सभी छात्राएं पास के ही एक गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह ने बताया कि मारपीट की एक वीडियो वायरल हुई है। यह भी पता चल चुका है कि छात्राएं किस स्कूल की हैं। शुक्रवार को प्रधानाचार्य से इसको लेकर बात होगी। जहां तक कार्रवाई की बात है तो तहरीर नहीं मिली है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/