फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दो भाइयों के बीच कहासुनी, फिर जमकर चले लाठी-डंडे, वृद्ध महिला घायल, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Wed, 26 May 2021 09:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दो भाइयों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला कस्बे में पुरानी दीवार को लेकर चचेरे व तहेरे भाइयों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। जिसमें कोरोना पॉजिटिव एक वृद्ध महिला भी घायल हो गई। वहीं घायल वृद्ध महिला को पुलिस ने मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।इसके बाद मंगलवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


दौराला निवासी शिवकुमार और विनोद के बीच पैतृक दीवार को लेकर विवाद चला आ रहा है। सोमवार देर रात दोनों पक्षों में दीवार को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर एक दूसरे के आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। बीच बचाव के लिए पहुंची कोरोना पॉजिटिव वृद्ध महिला केला देवी (62) को भी चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध महिला को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई।

इसके बाद थाने पहुंचे शिवकुमार ने विनोद, अर्जुन, कर्ण, अमित, प्रवीण, आकाश उर्फ विक्की, विकास व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, विनोद पक्ष ने राजकुमार, सनी, बादल, मोहित, सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी बृजेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। परिजनों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें