फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: त्यागी हॉस्टल में नववर्ष समारोह में मारपीट-फायरिंग, दो छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित त्यागी हाॅस्टल में नववर्ष के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में नशे की हालत में अभद्रता और कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। हमलावरों ने दो युवकों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस घटना के संबंध में मंदवाड़ी फलावदा निवासी प्रशांत कुमार पुत्र ओमवीर सिंह ने लालकुर्ती थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि नववर्ष की रात करीब 1.30 बजे त्यागी हाॅस्टल में समारोह चल रहा था। आरोप है कि समारोह में मनीष त्यागी नशे की हालत में आया और अभद्रता करने लगा। मना करने पर उसने अपने पुत्र वंश को फोन करके बुलाया। उसका पुत्र वंश अपने साथी देव को लेकर हाॅस्टल में आया। उन्होंने मेरे और सोनू के साथ मारपीट की। इससे दोनों घायल हो गए।
बाद में छात्रों के एकत्र होने पर मनीष त्यागी व अन्य ने पिस्टल से दो फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सीओ कैंट चंद्रप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें