फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाले में गिरा गोवंश, पानी निकासी हुई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी में जल निगम की पाइप लाइन से प्रभावित हुई पानी की निकासी से कॉलोनी के लोग पूरी तरह परेशान हैं। पानी निकासी नहीं होने पर नाला पूरी तरह पानी से भरा हुआ है। इसमें बृहस्पतिवार को एक गोवंश फंस गया। उसे कॉलोनी के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कॉलोनी के वार्ड दो में कुछ दिन पूर्व पेयजल योजना के तहत जल निगम के ठेकेदार द्वारा नाले में पानी की निकासी के लिए मोटी पाइप लाइन बिछाई गई। पाइप लाइन विपरीत दिशा में निकलने से पानी का प्रवाह पूरी तरह प्रभावित हो गया। इससे गंदा पानी नाले से निकलकर बाहर आने लगा है, जिसकी उन्होंने वार्ड सभासद और नगर पंचायत से भी शिकायत की, परंतु जल निगम के ठेकेदारों की लापरवाही कॉलोनियों के लोगों पर भारी पड़ रही है।
बृहस्पतिवार को एक गोवंश इसी नाले में गिर गया और बुरी तरह फंस गया। इसे निकालने के लिए कॉलोनी के लोगों ने घंटेभर कड़ी मशक्कत की। इसके बाद गोवंश को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश होने पर नाले का गंदा पानी उनके घरों में भी पहुंच रहा है। अगर जल्द ही पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं किया गया तो कॉलोनी का हाल बुरा होगा। सड़कों पर गंदा पानी भरने से कई संक्रमित बीमारियों के फैलने का भी खतरा उन्हें सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें