फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिला अस्पताल में कर्मचारी और तीमारदारों के बीच मारपीट, जमकर हंगामा, दो हिरासत में

Mon, 14 Oct 2019 07:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी और एक मरीज के तीमारदारों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद घायल सफाई कर्मचारी का उपचार कराया गया। थाना जनकपुरी पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर के समय जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में सफाई कर्मचारी रितेश कुमार की ड्यूटी थी। रितेश ने बताया कि वह शौचालय की सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक मरीज के तीमारदार शौचालय में आ गए। उसने सफाई करते समय उन्हें कुछ देर के लिए शौचालय से बाहर रहने के लिए कहा। रितेश का आरोप है कि इस पर तीमारदारों ने उनके साथ गाली-गलौच की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिला अस्पताल के स्टाफ ने बीच-बचाव कराकर उसे बचाया। मारपीट में रितेश घायल हो गया, घायल का इमरजेंसी में इलाज कराया।

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक के पति ने चिकित्सक को पीटा, पेद्दा कांड को लेकर सुर्खियों में रहे थे ऐश्वर्य

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मरीज पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई होगी। 

उधर, सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय ने बताया कि सफाई कर्मचारी और मरीज के तीमारदारों के बीच मारपीट हुई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली जा रही है। मामले में जिसकी भी गलती होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। क्योंकि, मारपीट की वजह से अन्य मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जिला अस्पताल प्रबंधन इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें