फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर गांव में पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर गांव में पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

सरधना। दौलतपुर गांव में शनिवार को पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। जिसमें एक पक्ष की एक युवती समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दौलतपुर गांव में शनिवार दोपहर एक जगह पर पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। अनुज पुत्र बिरजे का कहना है कि जिस जगह वह पशु बांधता है, वह शेरू पुत्र सुरेंद्र उर्फ बबलू की बताई जाती है। शनिवार को पशु बांधने को लेकर अनुज व उसकी बहन के साथ मनीषा के साथ मारपीट की गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुज को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल अनुज की तहरीर पर शेरू पुत्र सुरेंद्र उर्फ बबलू, छोटी पुत्र हिृदेश व रूपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अनुज ने उसकी बहन से अभद्रता का भी आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें