दिवाली पर एनजीटी के आदेश बेमानी साबित हुए। रोक के बावजूद दिवाली की शाम से आधी रात तक जमकर पटाखे छोड़े गए, जिसके चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरे से ऊपर 540 पहुंच गया। हवा और भी ज्यादा जहरीली होने पर लोगों को आंखों में जलन होने के साथ ही सांस लेने में परेशानी हुई।
रविवार दिन में एक्यूआई 371 रहा, जो शाम को तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश में धुलने के बावजूद यह 350 (खतरनाक श्रेणी) दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी हल्की बारिश के आसार है। इससे ठंड बढ़ने के साथ तापमान गिरेगा, जिससे स्मॉग और ज्यादा परेशान करेगा।