बताया गया कि शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ करने के दौरान वंदे मातरम कराया गया, जिसमें एआईएमआईएम के पार्षदों ने वंदे मातरम नहीं गाया। इसे लेकर भाजपा के पार्षदों ने उनके साथ कार्यक्रम के बीच में ही मारपीट कर दी। यही नहीं डीएम, एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन के सामने भी भाजपा कार्यकर्ता एआईएमआईएम के पार्षदों के साथ मारपीट करते रहे। मामला तूल पकड़ा तो पुलिस फोर्स के साथ आरएएफ को भी बुलाना पड़ा।
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर बवाल, जमकर मारपीट, ओवैसी के पार्षद बिना शपथ लिए निकले
थाने पहुंचे ओवैसी पार्टी के पार्षद
वहीं, AIMIM के महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी ने बताया कि एआईएमआईएम के चार पार्षद फजल करीम वार्ड 71, ताहिर वार्ड 82, साहिद वार्ड 72, गुड्डी पत्नी अफजाल वार्ड 81 और एक अन्य पार्टी के रिजवान अंसारी वार्ड 73 की शपथ नहीं हुई है। इन पांच पार्षदों की शपथ शनिवार को नगर निगम में होगी। एआईएमआईएम के सभी पार्षद 11 पार्षद व मुस्लिम लीग और आजाद समाज पार्टी के पार्षद कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। बताया गया कि यहां मारपीट करने वाले भाजपा पार्षदों के खिलाफ मुकदमा लिखवाया है।