फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में हो संघर्ष, हुआ पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली(मेरठ)। रास्ते के विवाद को लेकर मुंडाली गांव में बुधवार रात दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुंडाली गांव में काफी समय से इरशाद व अतीउल्लाह पक्ष में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार रात फिर से दोनो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष से इरशाद, साजिद पुत्र अहसान अली और दूसरे पक्ष से औरंगजेब पुत्र हसनैन, अतीउल्लाह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोगफरार हो गए। पुलिस ने दिलशाद पुत्र अहसान अली की तहरीर पर अतीउल्ला, अकबर, औरंगजेब, महबूब, मुजम्मिल, नफीस, अशरफ, आरिफ, अहसान, शौकीन औा कदीर सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वही अतीउल्लाह का आरोप है कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की है। उनके द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज नही किया है। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें