रतनपुरी। क्षेत्र के गांव सठेडी में रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।
सठेडी निवासी सुरेश अपने मकान का लिंटर खुलवा रहा था। लिंटर का सामान रास्ते में खडे ट्रैक्टर में रखा जा रहा था। तभी गांव का ही कृष्ण अपनी चाट का ठेला लेकर आ रहा था। उसने रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को कहा। जब सुरेश ने कुछ देर रुकने के लिए कहा तो कृष्ण ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इसी बीच कृष्ण ने लोहे की करछी से सुरेश पर हमला बोल दिया। मारपीट में एक पक्ष से कृष्ण तथा दूसरे पक्ष से सुरेश घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।
घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद