फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजलपुर पावटी में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव अफजलपुर पावटी में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच नाली के पानी के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से चार व्यक्ति घायल हो हुए हैं। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने जानी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ दी है।
विज्ञापन

गांव अफजलपुर पावटी निवासी रमजान और सलीम पक्ष के बीच नाली के पानी की निकासी को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। इस घटना में रमजान पक्ष से रमजान और सलीम पक्ष से सलीम और मोमीन घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने जानी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें