फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली की डोरी हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के कायस्थ गावड़ी गांव में बिजली की डोरी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया, जिसमें पिता-पुत्र समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित सुमित पुत्र बिजेंद्र निवासी कायस्थ गावड़ी ने थाना परतापुर में तहरीर दी। बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे उसके पिता बिजेंद्र घर के बाहर खड़े थे। तभी बड़े भाई राजू ने बिजली की डोरी हटाने को कहा तो उनसे कहासुनी हो गई। विरोध करने पर राजू ने अपने बेटों अनुज और विनीत, पत्नी गुड़िया, बेटी शिवानी तथा दामाद अमित को बुला लिया। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडे और सरिया लेकर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में बिजेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर गिर पड़े। वहीं रिंकू के सिर और हाथ में भी चोटें आई हैं। शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित पक्ष ने थाना परतापुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें