जानीखुर्द। भाजपा द्वारा तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत की खुशी में कस्बा सिवाल खास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ जश्न मनाया। भाजपा नेता अनवार कुरैशी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। अनवार कुरैैशी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह जीत यूपी 2027 के विधानसभा चुनावों का ट्रेलर है। इस मौके पर सलीम, राशिद, सद्दाम, मोहम्मद इरफान, हाजी सलीम कुरैशी, यमीन, वाहिद चौहान, मोहम्मद सुहैल, जितेंद्र चौहान, सुनील चौहान, रिहान कुरैशी आदि मौजूद रहे।