फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बदलने पर बखेड़ा, दुल्हन पक्ष से भिड़े बराती, कहा- पांच लाख दो फिर उसी से कराएंगे निकाह

Sat, 28 Dec 2019 08:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बरात में बखेड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में दिल्ली रोड स्थित मिलन मैरिज होम में पठानकोठ की युवती व हलालपुर के युवक का निकाह हो रहा था। खुशी का माहौल था, लेकिन जब दूल्हे को निकाह के लिए बुलाया गया तो लकड़ी पक्ष के लोगों ने दूल्हा बदलने की बात को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं लड़के पक्ष के लोगों ने पांच लाख रुपयों की मांग करते हुए कहा कि पहले रुपये दो, फिर उसी लड़के से निकाह करा देगें, इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद वहां पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बरात के लोग भाग निकले, दुल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और कोतवाली में इस संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पठानकोठ निवासी रेशमा पुत्री स्वर्गीय मौलाना बक्स का रिश्ता हलालपुर निवासी हसन पुत्र जहीर खान के साथ हुआ था। जिसके बिचौलिया वीर हसन पठानकोठ निवासी थे। निकाह में देने वाला सामान पहले ही ससुराल जा चुका है। शनिवार को दिल्ली रोड स्थित मिलन मैरिज होम में बरात आई, खुशी के दोनों पक्ष के लोग झूम रहे और दावत भी चल रही थी, लेकिन शाम के समय जब निकाह का समय आया तो दुल्हे की जगह दूसरे भाई को निकाह के लिए पेश किया गया तो लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध किया और कहा कि यह दूसरा है और आंख में फर्क है। दूल्हा पक्ष ने पांच लाख रुपयों की मांग करते की और कहा पैसे दे दो तो दूसरे भाई को लाकर निकाह करा देगें। लेकिन लड़की पक्ष के लोगों ने ऐसा करने से मना कर दिया और कहा जो लड़का देखा है, उसी से निकाह होगा, इसको लेकर मारपीट शुरू हो गई।

वहीं बरात के लोग वहां से भाग निकले, लेकिन दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई। अभी यह मामला कोतवाली में चल रहा है, अभी तक तहरीर नहीं आई है, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जूता चुराई में मिली स्कूटी को लेकर बैठी पंचायत, दुल्हन के भाई को मारी गोली, पढ़ें क्या है माजरा

विज्ञापन

ब्याज पर रुपये लेकर किया था निकाह तय
इस घटना में दुल्हन रेशमा के भाई नौशाद, समशाद का कहना है कि हमनें ब्याज पर रुपये लेकर अपनी बहन का रिश्ता तय किया था, लेकिन हमारे साथ धोखा हुआ है। दुल्हन की मां सरीफन का कहना था कि मेरी बेटी के साथ अन्याय हुआ है, वह बार-बार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही थी। 

इस घटना में दुलहन रेश्मा उसका भाई शमशाद, नौशाद भी घायल हुए हैं। भाइयों का कहना था कि हमने अपनी बहन के निकाह के लिए मजदूरी कर रुपये जोड़े और कर्ज लेकर धूधमाम से शादी करने का सपना सजोया था, लेकिन हमारे साथ धोखा हुआ है। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके हाथ में रखे बैग में डेढ़ लाख रूपये भी छीन लिए गए हें। 

जांच के बाद होगी कार्रवाई
कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है और जिस युवक को दूल्हे के रूप में निकाह के लिए लाए थे, उससे हिरासत में लिया है, जांच के बाद कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें