मेरठ में दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को प्रेम विवाह के दौरान शादी की रस्मों में देरी होने पर दूल्हा-दुल्हन में जमकर थप्पड़बाजी हो गई। विवाद बढ़ने पर घराती व बराती आपस में भिड़ गए। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
दौराला थाना क्षेत्र निवासी युवती दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। दिल्ली स्थित द्वारिका पुरी निवासी युवक भी उसके साथ कार्य करता है। इन दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। काफी दिनों तक दोनों में प्रेम प्रसंग चला। मामले की जानकारी दोनों के परिवार हुई। दोनों परिवारों ने इनकी शादी कराने का फैसला लिया।