फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हूटर बजाते भाजपा नेता के बेटे की चेकिंग करना पुलिस को भारी पड़ा, इंस्पेक्टर की वर्दी फटी

Tue, 11 Apr 2017 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भाजपाइयों और पुलिस में हाथापाई, इंस्पेक्टर की फटी वर्दी - फोटो : YOUTUBE
विज्ञापन
हूटर बजाते एक्सक्यूवी गाड़ी में सवार भाजपा नेता के बेटे की चेकिंग करना शनिवार को परतापुर पुलिस को भारी पड़ गया। पुलिस ने चालान करने की बात कही तो आरोपी ने सत्ता की धमक दिखाते हुए फोन कर अपने पिता को बुला लिया। भाजपा नेता अपने कार्यकर्ताओं संग मौके पर पहुंचे। पुलिस युवक को थाने ले जाने लगी तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथापाई करके इंस्पेक्टर परतापुर और दो पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर सुशील दुबे परतापुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक एक्सक्यूवी हूटर बजाते हुए कंकरखेड़ा से दिल्ली जा रही थी। पुलिस ने गाड़ी रुकवा ली। गाड़ी में डिफेंस एंक्लेव कंकरखेड़ा निवासी भाजपा नेता संजय त्यागी का बेटा अंकित त्यागी था। पुलिस ने हूटर लगाने, गाड़ी में काली फिल्म लगाकर चलने पर चालान काटने की बात कही। इस पर अंकित ने प्रदेश में भाजपा सरकार होने की बात कर पुलिस को भुगतने की धमकी दी। आरोपी ने अपने पिता को कॉल कर मौके पर बुला लिया। आरोप है कि पुलिस अंकित को थाने ले जाने लगी तो संजय त्यागी और कार्यकर्ताओं ने अभद्रता कर दी। पुलिस से अंकित को छीनने के प्रयास में भाजपाइयों ने हाथापाई कर दी। इससे इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फट गई। पुलिस इसके बाद भी अंकित को थाने ले गई। 

पुलिस और भाजपाइयों में चले लात-घूंसे   
संजय त्यागी भाजपा के मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं। उनके बेटे के संग मारपीट की जानकारी होने पर भाजपा के पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, बलराज डूंगर, हरीश चौधरी, राजीव गुप्ता समेत कई भाजपाई और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। भाजपाइयों ने परतापुर इंस्पेक्टर को जमकर खरीखोटी सुनाई। परतापुर पुलिस और भाजपाइयों में जमकर लात घूंसे चले। इसकी वीडियो पुलिस और मीडिया के पास भी है। वीडियो में इंस्पेक्टर परतापुर सुशील दुबे, सिपाही दीपक और रोहित की वर्दी फटने का मामला भी दिख रहा है। 
विज्ञापन


मामला बढ़ा तो एसपी सिटी पहुंचे  
इस पर भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर दिया। मामला एसएसपी से लेकर आईजी तक पहुंचा। इस पर एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी को परतापुर थाने भेजा गया। उन्होंने दोनों पक्षों को सुना। इंस्पेक्टर सुशील दुबे ने बताया कि भाजपाइयों ने हाथापाई करने के साथ ही वर्दी फाड़ी है। इसकी वीडियो भी है।  उधर, भाजपाइयों का कहना है कि इंस्पेक्टर ने बेवजह अंकित को रोककर मारपीट की है। एसपी सिटी ने संजय त्यागी की तहरीर पर इंस्पेक्टर पर मारपीट का केस कराया। वहीं, इंस्पेक्टर परतापुर ने अंकित पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का केस लिखवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें