फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी सदर कॉलेज में छत से गिरा पांचवीं का छात्र   

Thu, 18 May 2017 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वेस्ट एंड रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज की दूसरी मंजिल की छत पर खेल रहा पांचवीं कक्षा का छात्र बुधवार सुबह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को आनंद अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। परिजनों ने इस घटना के लिए प्रबंध तंत्र को जिम्मेदार ठहराते हुए सदर बाजार पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


शिक्षकों और छात्रों के अनुसार कॉलेज शुरू होने से पहले ही सुबह करीब 7:15 बजे कुछ छात्र कॉलेज की छत पर खेल रहे थे। उन्होंने कागजों को एकत्रित कर उस पर टेप लगाकर गेंद बनाई हुई थी। खेल-खेल में गेंद छत से नीचे चली गई। इस दौरान वहां खेल रहा कक्षा पांच का छात्र आदित्य वर्मा पुत्र प्रवीण वर्मा उसे देखने के लिए तेजी से रेलिंग की ओर दौड़ा, लेकिन अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गया। 

आदित्य के नीचे गिरते ही अन्य छात्रों में खलबली मच गई।
प्रधानाचार्य वीबी बंसल, शिक्षक रविंद्र सिंह, राजेंद्र पथोरिया आदि ने आदित्य को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचना दी। जिस पर आदित्य की मां संगीता वर्मा और मौसा राजेश्वर आदि अस्पताल पहुंच गए। बाद में संगीता आदित्य को रेफर कराकर आनंद अस्पताल ले गईं। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने बताया कि आदित्य के सिर में गहरी चोट लगी है। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन

 
कॉलेज पहुंचकर रोष जताया
छात्र के परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर घटना के लिए कालेज प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। सदर बाजार पुलिस ने प्रधानाचार्य, स्टाफ और छात्रों से घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। आदित्य की मां संगीता और मौसा राजेश्वर ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने उन्हें उन छात्रों से नहीं मिलने दिया, जिनके साथ आदित्य खेल रहा था। कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे भी नहीं दिखाए गए। छत से जिस जगह आदित्य गिरा, वहां पानी भरा था। वहां से वह स्थान धो दिया गया। आनंद अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने सुध नहीं ली। 

कालेज प्रशासन ने पूरा फर्ज निभाया
प्रधानाचार्य ने कहा कि कालेज प्रशासन ने पूरा फर्ज निभाया है। केएमसी का बिल भी उन्होंने ही भरा है। आदित्य के लिए ब्लड की व्यवस्था भी कालेज प्रशासन ने ही की। प्रधानाचार्य के अनुसार आदित्य काफी होशियार छात्र है। उसने इसी सत्र में 24 अप्रैल को कालेज में प्रवेश लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें