फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र जाटव हटाए

Thu, 18 May 2017 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
बसपा का लोगो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बसपा में फिर से उलटफेर हो गया। जिलाध्यक्ष योगेंद्र जाटव को हटाकर कमान मोहित कुमार को दी गई है। बसपा सुप्रीमो से हुई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। योगेंद्र जाटव तथा पूरी कार्यकारिणी एक माह भी नहीं चल पाई और हटा दी गई।
विज्ञापन


बसपा में सांसद बाबू मुनकाद अली ने वेस्ट की जिम्मेदारी लेते ही अश्वनी जाटव को हटाकर योगेंद्र जाटव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। 19 अप्रैल को ही नई कार्यकारिणी गठित की गई थी। लेकिन बुधवार को योगेंद्र जाटव समेत पूरी कार्यकारिणी को हटा दिया गया। मोहित कुमार द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा बृहस्पतिवार को करने की बात कही जा रही है।

दरअसल, बसपा में अब दो धडे़ हो गए हैं, जो एक-दूसरे की शिकायत और आरोप प्रत्यारोप पर उतारू हैं। उधर, जब योगेंद्र की तैनाती हुई थी तो उसके बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से बाहर कर दिया गया था। जोनल कोऑर्डिनेटर डा. पुरुषोत्तम के मुताबिक पांचली निवासी मोहित कुमार को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया। मोहित सिवालखास विधानसभा प्रभारी रह चुके हैं। वहीं, सांसद बाबू मुनकाद अली ने बताया कि योगेंद्र जाटव को हटाया गया है। शिकायतों के आधार पर सीधा बसपा सुप्रीमो स्तर से निर्देश आए हैं। बृहस्पतिवार को नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें