फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांचवीं की छात्रा के साथ अध्यापक ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। प्रीतनगर निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 के अध्यापक पर कक्षा पांचवीं की छात्रा को डंडे व लात-घूंसों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अध्यापक ने उसकी बेटी को अकेले बाथरूम में बुलाया था, नहीं आने पर छात्रा के साथ मारपीट की। आरोपी अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला प्रीतनगर निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि वह मजदूरी कर परिवार को चलाती है। उसकी पुत्री प्रीतनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 में कक्षा पांचवीं की छात्रा है। उसकी पुत्री के साथ स्कूल के अध्यापक ने डंडे व लात-घूसों से मारपीट की, जिससे उसकी बेटी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और गुम चोटें भी आई हैं।
बेटी ने उसे बताया कि अध्यापक ने उसे अकेले बाथरूम में बुलाया था। उसने मना किया तो अध्यापक ने उसे गिरा-गिराकर मारा और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। बेटी के साथ पढ़ने वाले बच्चों ने उसे जानकारी दी। महिला स्कूल पहुंची और अध्यापक से बात की। अध्यापक उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए फौजदारी पर आमादा हो गया। धमकी दी कि उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकोगी। आरोपी अध्यापक आपराधिक प्रवृति का है और स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास में जेल जा चुका है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार का कहना है कि परिजनों ने बताया है कि छात्रा के साथ मारपीट की गई है। छात्रा के शरीर पर चोट के निशान हैं। अध्यापक ने भी परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें