सरूरपुर। गांव पांचली बुजुर्ग के जंगल में युवकों से पकड़ा गया चोरी का तार। वीडियो
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग के जंगल में नलकूपों से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में किसान ने दो आरोपियों को नलकूप के पास से चोरी के तार ले जाते हुए पकड़ा है। किसान ने आरोपियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित किसान ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित किसान माजिद पुत्र जुल्लू उर्फ जुल्फकार ने तहरीर में बताया कि खपराना के जंगल में खेतों पर उसका नलकूप है। बृहस्पतिवार शाम वह अपने नलकूप पर गया था। उसने नलकूप के पास एक बाइक खड़ी देखी। कुछ देर में दो युवक खेत से निकलकर आए। उनके पास काफी मात्रा में तार थे। उसने शोर मचाकर आसपास के किसानों को बुलाकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पीड़ित किसान ने दोनों युवकों का चोरी के तार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में एक युवक बोल रहा है कि उसने किसी चोर को खेत में तारों को छुपाते देखा था। जिसे वह उठाने के लिए आए थे। पीड़ित किसान ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वायरल वीडियो व तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।