फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले तो फुंक गए, मेला स्थलों पर जमा 1500 टन कूड़ा कौन उठाए

Sun, 21 Oct 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में दशहरा पर शहर में जगह-जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले फूंके गए। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया, लेकिन अगले दिन शनिवार को भी मेला स्थलों के आसपास से कूड़ा और गंदगी साफ नहीं की गई। यानि नगर निगम कूड़े और गंदगी रूपी बुराई का खात्मा करना ही भूल गया। एक ही दिन में शहर में मेला स्थलों के आसपास करीब 1500 मीट्रिक टन अतिरिक्त कूड़ा जमा हो गया। जो दिन भर हवा के साथ सड़कों पर उड़ता नजर आया। 

विज्ञापन


शहर में दिल्ली रोड स्थित श्रीरामलीला मैदान, भैंसाली मैदान, सूरजकुंड, शास्त्रीनगर के ब्लॉक, कसेरूखेड़ा, कंकरखेड़ा, तोपखाना आदि स्थानों पर शनिवार को कूड़े के ढेर दिखाई दिए। पूरा शहर गंदगी में तब्दील दिखा। नगर निगम का कोई भी कर्मचारी खासकर इन स्थानों पर कूड़े को उठाता नहीं दिखा।
 

व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले तो स्वयं ही झाडू लगाकर कूड़े को एकत्र किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि शहर में मेला स्थलों पर लगभग 1500 मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो गया है। जिसको उठाने के लिए नगर निगम को लगातार दो दिन तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवरसेन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन पर बात ही नहीं हो पायी।    

विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें