फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खेत में 15 फुट लंबे अजगर को देख भाग खड़े हुए किसान, मची भगदड़

Sat, 17 Nov 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के मेरठ से सटे मवाना में आज सुबह उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई जब एक किसान के खेत में एक भारी-भरकम अजगर मिला। अजगर के मौजूद होने से खेत में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। हस्तिनापुर वन विभाग को इसके बारे में सूचित किया गया। वहीं खेत में अजगर को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। 

विज्ञापन


मवाना किला रोड पर ततीना गांव के किसान संजय खेत में विशाल अजगर पाए जाने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक किसान खेत में गन्ने छीलने का कार्य कर रहे थे। तभी उनमें से एक की नजर एक अजगर पर पड़ी। यह देखकर अन्य खेतों से भी किसान अजगर को देखने के लिए पहुंचे। मौके पर सैंकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। 

Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में अजगरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में किसी भी समय वह अजगर का शिकार हो सकते हैं। हस्तिनापुर की वन विभाग की टीम को सूचना दी। अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि अजगर की लंबाई 15 फुट और इसका वजन 55 किलोग्राम के करीब है।

उधर अजूबा बने इस लंबे और भारी भरकम अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की लंबी लाइनें लगी रही। लोग अजगर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें