हम तो वाहन धुलाई सेंटर के पास बैठे थे, तभी पटाखा फैक्टरी में तेज धमाका हुआ और धुलाई सेंटर पर लगा टीन शेड भी दूर जाकर गिरा। वहां बैठे सभी लोग दहल गए। विस्फोट की गूंज दो किमी दूर नानूपुरा गांव तक सुनाई दी। घटना के एक घंटे बाद तक फैक्टरी के अंदर से आतिशबाजी की आवाज गूंजती रही। आगे देखिए दर्दनाक तस्वीरें-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
आग में क्षतिग्रस्त हुआ मकान
- फोटो : अमर उजाला
कांधला में शुक्रवार शाम पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग में पांच लोगों की मौत हो गई। पटाखा फैक्टरी के पास में ही पूर्व सभासद विनोद का वाहन धुलाई सेंटर है। वहां बैठे रामकुमार ने बताया कि फैक्टरी में अचानक तेज धमाका हुआ। उससे पूरा इलाका दहल गया। धुलाई सेंटर का टीन शेड टूट गया और दीवार भी हिल गई। पटाखा फैक्टरी से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में यहां लोग जमा होने लगे और पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
3 of 10
आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान
- फोटो : अमर उजाला
परवेंद्र आदि कुछ ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरी में हुए धमाके की गूंज करीब दो किमी दूर नानूपुरा गांव तक सुनी गई। घरों की दीवारें भी हिल गई थी। ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए थे। बाद में पता चला कि पटाखा फैक्टरी में आग लगी है। इसके बाद तो पूरा गांव यहां पहुंचना शुरू हो गया। युवक और बच्चों की भी यहां भीड़ लग गई थी।
4 of 10
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मुस्तकीम ने बताया कि वो बाइक से कांधला से शामली जा रहा था, फैक्टरी में धमाके की आवाज सुनकर वो दहल गया। घबराहट में उसने बाइक रोक दी।
विज्ञापन
5 of 10
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एक घंटे तक फटते रहे पटाखे
फैक्टरी में हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद भी पटाखों में धमाके होते रहे। दरअसल फैक्टरी में लगी आग वहां रखे पटाखों के स्टॉक तक पहुंचने के बाद आग और भड़क गई। तेज धमाके होते रहे। करीब एक घंटे तक धमाके होते रहे। इस वजह से दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने और मलबा हटाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
6 of 10
मलबे में दबी मिलीं लाशें
- फोटो : अमर उजाला
बच्चा लापता होने का भी मचा शोर
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के दौरान पांच लोगों की मौत के अलावा एक बच्चे के लापता होने का भी शोर मचता रहा। पुलिस, रेडक्रास सोयायटी आदि के अधिकारी देर रात तक फैक्टरी में मलबा हटवाने में लगे रहे, लेकिन बाद में कोई शव नहीं मिला। एसपी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति ने बच्चे के लापता होने की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
7 of 10
शवों के ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
पुराने संसाधनों से आग बुझाने में लगे तीन घंटे
जनपद में अग्निशमन विभाग के पास संसाधनों की कमी है। पुरानी जर्जर हालत में पहुंच चुकी गाड़ियों से आग बुझाने की मशक्कत की जाती है। कांधला में पटाखा फैक्टरी में लगी आग को बुझाने में अग्निशमन कर्मियों को तीन घंटे लग गए। आग के देरी से बुझने की वजह पर्याप्त संख्या में गाड़ियां न होना बताया गया है।
8 of 10
शवों को ले जाए हुए
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम को कांधला में पटाखा फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर दोनों बड़ी गाड़ी और एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। पुरानी होने के कारण उनके पहुंचने में ही करीब पौन घंटा लगा, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और धमाके के साथ पटाखे फटते रहे। तीनों गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे में आग बुझ सकी। अगर आग बुझाने के संसाधन पर्याप्त होते तो जल्द काबू पाया जा सकता था।
9 of 10
मौके पर इकट्ठा हुई भीड़
- फोटो : अमर उजाला
फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान ने बताया कि कांधला में पटाखा फैक्टरी में लगी आग पर काबू पहले ही पा लिया गया था, लेकिन आग को पूरी तरह से बुझाने में लगभग तीन घंटे का समय लगा है।
एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने दी सांत्वना
भाजपा नेता एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह भी पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में मरने वाले पांच लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाया और मदद कराने का भरोसा दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें