मेरठ में बागपत रोड स्थित पेंट के एक बंद गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। आस पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं आग पर काबू पाया जा रहा है।
बागपत रोड स्थित मीरा पेंट गोदाम में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार पेंट गोदाम खैर नगर निवासी मुकुल का है। वहीं जिस समय आग लगी उस समय पेंट गोदाम बंद था। आग पर काबू पाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक दोपहर बारह बजे कुछ लोगों ने फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठता देखा। इसके बाद अचानक भीषण आग की लपटें फैक्ट्री से निकलने लगीं। वहीं एक बड़ा होटल नजदीक होने के कारण अफवाह फैली के होटल में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड अभी आग बुझाने में जुटी हुई है।
वहीं फैक्ट्री मालिक का कहना है कि काफी समय से गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं है। आग किस वजह से लगी इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मान रही है कि अति ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने के बाद आग लगी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/