मेरठ के लालकुर्ती थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह रेडीमेड और कॉस्मेटिक की तीन दुकानों में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। आग इतनी भीषण थी कि आसपास की तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लालकुर्ती थानाक्षेत्र में पैंठ बाजार में शास्त्रीनगर निवासी व्यक्ति की कॉस्मेटिक व रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। सोमवार को सुबह दुकान से अचानक धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को आग लगने की सूचना दुकान मालिक और दमकल कर्मियों को सूचित किया।
यह भी पढ़ें: विश्व ब्रेल दिवस पर विशेष: अंधेरे को चीरकर ज्योति बनी ‘मशाल’, पाएगी 'लक्ष्मीबाई' पुरस्कार
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने बराबर की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार शॉर्ट शर्किट के कारण आग लगना बताया गया है। वहीं आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/