उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार सुबह साहूवाला वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई। आग से साहूवाला वनक्षेत्र का तकरीबन एक किलोमीटर का क्षेत्र जलकर राख हो गया। वहीं वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार धामपुर थानाक्षेत्र के साहूवाला वनक्षेत्र में आज सुबह भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते तकरीबन एक किलोमीटर में फैल गई।
वहीं आग से वन संपदा को भारी क्षति पहुंची है। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। वन विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होना बताया गया है। उधर, आग क्षेत्र के किसानों के खेतों की ओर बढ़ रही है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें