मेरठ के कंकरखेड़ा में गुरुवार रात रोहटा रोड स्थित स्थित डैफोडिल प्राइवेट लिमिटेड दवाई कंपनी के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखे गत्ते जल गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ी बुलाई गईं।तकरीबन डेढ घंटे में आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि दवा फैक्टरी थापर नगर निवासी नरेंद्र कुमार की है। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस मौके पर मौजूद हैं। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।