फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट में बच्चों विवाद में भिड़े बड़े, जमकर मारपीट, पथराव में आधा दर्जन घायल

Thu, 05 Nov 2020 10:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
conflict between two - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र समर गार्डन निवासी दो बच्चों में हुए विवाद के बाद दो परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया जिसमें दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


समर गार्डन निवासी राहुल का पांच वर्ष का बेटा अरशद पड़ोसी आदिल पुत्र परवेज के साथ खेल रहा था। दोनों बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद राहुल और परवेज में मारपीट होने लगी। शोर सुनकर राहुल की पत्नी नरगिस और परवेज की पत्नी तरन्नुम भी आ गई।

दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान पथराव भी हुआ जिसमें राहुल, भाई फिरोज और राहुल की सास साजो घायल हो गई। दूसरे पक्ष से परवेज, भाई नदीम और जावेद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


राहुल पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने परवेज पक्ष के लोगों को सेटिंग कर छोड़ दिया और उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है। जिसको लेकर राहुल की पत्नी नरगिस ने थाने पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें