फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शामली में एक फैक्टरी में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत

Fri, 31 Jan 2020 05:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
आग के साथ फटी मकान की छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर कांधला स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के साथ भीषण आग लग गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में फैक्टरी संचालक का पिता भी शामिल है। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद मलबे में दबे पांचों शव बाहर निकाले। देर रात तक मलबा हटाने का कार्य चलता रहा।

विज्ञापन

 
फैक्टरी संचालक कांधला निवासी इरफान और फरमान हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे तेज धमाका हुआ। विस्फोट से फैक्टरी का भवन गिर गया और टीन शेड टुकडे़ टुकड़े हो गया। वहीं पटाखों में आग लगने से धमाके होते रहे। 

सूचना मिलने पर कांधला थाना पुलिस, शामली और कैराना से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। करीब एक घंटे तक धमाके होते रहे। उसके बाद ही आग बुझाई जा सकी। जेसीबी से मलबा हटाकर पांच शवों को निकाला गया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने भी पहुंचकर पीड़ित परिजनों को मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग: मंजर देख कांप उठे लोग, फैक्टरी के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया कोई, पांच की मौत

विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि पटाखा फैक्टरी में आग लगने से पांच लोगों की मौत हुई है। फैक्टरी संचालक के पास 2022 तक का लाइसेंस है। मानक पूरे हो रहे थे या नहीं, इसकी जांच होगी। 

मृतकों की सूची 
1- इंतजार (55) निवासी मोहल्ला रायजादगान, कांधला, शामली (फैक्ट्री संचालक के पिता)
2- सरस्वती (40) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी रायजादगान, कांधला (शामली) 
3- निर्मला (45) पत्नी श्यामलाल निवासी रायजादगान, कांधला (शामली) 
4- नरेशो (42) पत्नी रामफल निवासी रायजादगान कांधला (शामली) 
5- शैंकी (22) पुत्र राजेंद्र निवासी गांव इस्लामपुर घसौली, कांधला (शामली)

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें