फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट

विज्ञापन
सरधना। नगर के गंज बाजार में मारपीट के बाद थाने पहुंचे दोनों पक्ष। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के गंज बाजार क्षेत्र में मंगलवार की सुबह शिव मंदिर के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंज बाजार निवासी प्रमुख लाल ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे पूजा पाठ के लिए शिव मंदिर जा रहे थे। आरोप है कि आदर्श नगर के एक युवक और उसके तीन साथियों ने रंजिश के चलते उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके पुत्र मनु गर्ग पर भी लाठी-डंडों से हमला किया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से करण पुत्र कालूराम ने तहरीर दी कि वह मंदिर में साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान प्रमुख लाल और उनके साथियों ने उसका विरोध किया और लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें