फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कचहरी में दंपती के बीच जमकर मारपीट, हंगामा

Fri, 24 Jan 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कैराना कचहरी में दंपति के बीच मारपीट के दौरान मौके पर जमा भीड-संवाद - फोटो : जिला अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट।
विज्ञापन
कैराना। बृहस्पतिवार को कचहरी में उस समय हंगामा हो गया जब घरेलू हिंसा के मुकदमे की तारीख पर आए पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के आने से पहले आरोपी पति फरार हो गया। वहीं पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोपी पति उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद गाजियाबाद में तैनात हैं।
विज्ञापन

शामली क्षेत्र के गांव मालहैड़ी निवासी रुचि का अपने पति अक्षय निवासी चुन्हैटी सहारनपुर से पिछले चार साल से विवाद चल रहा है।
महिला के एक बेटी भी है। महिला ने पति के ऊपर घरेलू हिंसा, जानलेवा हमला और खर्च का मुकदमा दर्ज करा रखा है। बृहस्पतिवार को पति-पत्नी मुकदमा की तारीख पर कचहरी पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और फिर इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर हंगामा खड़ा हो गया और काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
भीड़ ने किसी तरह दोनों को अलग-अलग किया। इस दौरान आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ ने पीड़ित महिला से बात की और उसे समझाया। सूचना पर कचहरी पुलिस चौकी की महिला कांस्टेबल भी मौके पर पहुंच गई और पीड़ित महिला से जानकारी ली। बाद में पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें