उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविार सुबह घने कोहरे में बिजनौर नजीबाबाद मार्ग पर भीषण हादसे में दो रोडवेज बसें आपस में टकरा गई। टक्कर लगते ही बस एक बस में आग लग गई। हादसे में एक दर्जन से भी ज्यादा यात्री झुलस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार बिजनौर नजीबाबाद मार्ग पर बिजनौर पब्लिक स्कूल के सामने यूपी रोडवेज बस का नं यूपी 15 बीटी 9121 व उत्तराखंड रोडवेज बस नं0 यूके 07 एफए 2049 उत्तराखंड रोडवेज की बस मे भीषण टक्कर लगते ही आग लग गई।
हादसे से बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। वहीं सूचना पर पुलिस व फायर सर्विस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं उत्तरांचल की रोडवेस बस में सवार यात्रियों में तकरीबन नौ यात्री झुलस गए जबकि यूपी रोडवेज की बस में सवार छह यात्री घायल हो गए।
फायर सर्विस ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने सभी घायलों और झुलस गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की खबर सुनकर घायलों के परिजनों अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। चिकित्सकों को कहना है कि कुछ यात्री मामूली रूप से झुलस गए हैं जबकि घायलों का उपचार किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/