फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ में खाद भंडारण पर युद्ध का असर नहीं,मिलेगी भरपूर डीएपी-यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिले में डीएपी, एनपीके और यूरिया खाद की फिलहाल कोई कमी नहीं है। सहकारी और गन्ना समितियों के गोदाम खाद से भरे हैं। गन्ना और धान की बुवाई के दौरान खाद की मारामारी न मचने पाए, इसके लिए भी प्रशासन ने तैयारी कर ली है। खाद की आपूर्ति पर इजराइल-ईरान युद्ध का कोई असर नहीं है।
विज्ञापन




गन्ना, धान की फसलों की बुवाई के समय खासकर डीएपी और एनपीके खाद को लेकर मारामारी होती है। सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने सभी किसानों को उनकी फसलों के मुताबिक पूरी खाद मिले, इसे लेकर समय रहते तैयारी कर ली है। किसी को भी खाद की जमाखोरी करने का अवसर नहीं दिया जा रहा है। इस कारण खाद की उपलब्धता में काफी सुधार हुआ है। ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का असर रासायनिक खाद आपूर्ति पर नहीं है।



जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। किसानों को सलाह दी गई है कि वह अपनी आवश्यकतानुसार ही खाद खरीदें और अनावश्यक भंडारण से बचें। यह व्यवस्था कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने में सहायक होगी। ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के बावजूद, खाद की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का स्थानीय उपलब्धता पर कोई प्रभाव नहीं देखा गया है। सरकार ने पहले से ही पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें